नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को भारतीय डाक सेवा की कैडर समीक्षा को पूर्व-व्यापी मंजूरी दे दी।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कैडर समीक्षा कार्यकारी जरूरतों के आधार पर मुख्यालय और फील्ड दोनों जगहों पर कार्यकारी जरूरतों को पूरा करने और कैडर ढांचे को मजबूत करने में डाक विभाग को सक्षम बनाएगा।
इससे ग्राहकों की जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा करने, मौजूदा ठहराव को दूर करने और भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों की कैरियर संभावनाओं में सुधार के लिए अधिक अवसर मिलेगा।
इस प्रस्ताव के तहत कई कदम उठाए जाएंगे, जिनमें शीर्ष स्तर पर महानिदेशक (डाक संचालन) के पद और विभिन्न स्तरों पर अपर महानिदेशक (समन्वय) के पद का सृजन किया जाना शामिल है।
बयान के मुताबिक इस समीक्षा के लिए वित्त मंत्रालय और कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के साथ आवश्यक विचार-विमर्श कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath