बिहार में आंशिक बदली

पटना, 26 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित आसपास के अन्य इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने के आसार जताए हैं।

पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों जैसे भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, पूर्णिया का 23 डिग्री तथा गया का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, भागलपुर का 35.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493