नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम आंशिक रूप से साफ रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दिल्ली में बीते 24 घंटों में 0.4 एमएम बारिश दर्ज हुई। आज सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath