शरद यादव और आऱ सी़ पी़ सिन्हा जद (यू) के राज्यसभा उम्मीदवार

पटना, 26 मई (आईएएनएस)। बिहार में राज्यसभा की पांच और विधान परिषद की सात सीटों के लिए 10 और 11 जून को होने वाले चुनाव के लिए सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) ने गुरुवार को अपने उम्माीदवारों की घोषणा कर दी। जद (यू) ने पूर्व अध्यक्ष शरद यादव तथा आऱ सी़ पी़ सिंह को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार को यहां कहा कि विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से जद (यू) के हिस्से दो सीटें हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ सलाह के बाद उनके निर्देश पर यह घोषणा की गई है।

उन्होंने बताया कि पूर्व अध्यक्ष शरद यादव व आऱ सी़ पी़ सिन्हा जहां राज्यसभा जाएंगे वहीं विधान परिषद चुनाव के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी और सी़ पी़ सिन्हा विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवार होंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीट खाली हो रही है। बिहार विधानसभा में जद (यू) के 71 विधायक हैं जबकि महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 80 व कांग्रेस के 27 विधायक हैं।

संख्याबल के हिसाब से सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राजद और जद (यू) के हिस्से में दो-दो सीट जाना तय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493