नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के केरल कैडर के 1983 बैच के अधिकारी डॉक्टर थॉमस मैथ्यू को राष्ट्रपति का अपर सचिव नियुक्त किया गया है।
डॉ. थॉमस मैथ्यू की यह नियुक्ति 31 मई, 2016 को उनके सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। डॉ. मैथ्यू की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर 1 जून, 2016 से भारत के राष्ट्रपति के कार्यकाल अर्थात 24 जुलाई, 2017 अथवा अगले आदेशों, इनमें से जो भी पहले हो, की अवधि तक प्रभावी होगी।
dharmpath.com dharmpath