लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, लखनऊ में दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस के साथ ही तापमान में भी मामूली वृद्घि होगी। कुछ जिलों में बदली का असर भी रहेगा और बूंदाबांदी हो सकती है। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 26.4 डिग्री और झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath