मथुरा हिंसा : राहुल ने पुलिसकर्मियों व अन्य की मौत पर संवेदना जताई

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मथुरा में हुई हिंसा में दो पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों की मौत पर संवेदना जताते हुए कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था की ‘याद’ दिलाती है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट किया, “मथुरा में हुई हिंसा में मारे गए दोनों पुलिस अधिकारियों व अन्य लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

उनहोंने कहा, “उम्मीद है मथुरा में तत्काल शांति सुनिश्चित होगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा।”

राहुल ने कहा, “हिंसा की यह घटना उत्तर प्रदेश में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था की स्पष्ट तरीके से याद दिलाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493