कश्मीर : आतंकवादी हमले में बीएसएफ के 2 जवान शहीद (लीड-1)

श्रीनगर, 3 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा में शुक्रवार को बंदूकधारियों द्वारा सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के काफिले पर हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन नागरिक हैं।

पुलिस सूत्रों ने यहां आईएएनएस से कहा, “जम्मू से श्रीनगर आ रहे बीएसएफ के एक काफिले पर अनंतनाग जिले के बिजबेहरा कस्बे में राजमार्ग पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया।”

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 1-ए पर स्थित कस्बे में दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ के घायल जवानों को श्रीनगर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने हमले के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी। हमले से इलाके में भय फैल गया। व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को भी रोकना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493