रणवीर सेना प्रमुख की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर सिंह के मुख्य आरोपी नंद गोपाल पांडेय उर्फ फौजी को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया, “विशेष पुलिस दल ने बुधवार रात को फौजी पांडेय को हथियारों के साथ निर्माणाधीन स्थल से गिरफ्तार किया है।”

बिहार के आरा में ब्रह्मेश्वर सिंह को चार साल पहले सुबह की सैर के दौरान गोली मार दी गई थी। घटना के चार साल बाद हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

फौजी पर 50,000 रुपये का ईनाम था। उस पर हत्या, फिरौती और अपहरण सहित दर्जनभर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस हत्या के पीछे के कारणों के बारे में जानने और इसमें अन्य लोगों की भागीदारी के लिए फौजी से पूछताछ करेंगे।”

ब्रह्मेश्वर सिंह ने रणवीर सेना का निर्माण किया था, जिसे कई लोगों की हत्याओं, विशेष रूप से गरीबों की हत्याओं का जिम्मेदार माना जाता है।

पुलिस ने हत्या के लिए छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493