नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने प्रख्यात पत्रकार के.के.कात्याल के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया।
उप राष्ट्रपति ने यहां जारी एक बयान में कहा, “प्रख्यात पत्रकार के.के.कात्याल के निधन से मुझे बेहद दुख हुआ। कात्याल की राजनीतिक व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर रिपोर्टिग उम्दा थी।”
उन्होंने कहा, “मैं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने में देश के साथ हूं।”
दिग्गज पत्रकार तथा समाचार पत्र ‘द हिंदू’ के दिल्ली के ब्यूरो प्रमुख कत्याल का नई दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के कारण बुधवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
dharmpath.com dharmpath