गुड़गांव, 9 जून (आईएएनएस)। यहां कला में स्नाकोत्तर की एक 25 वर्षीय छात्रा उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
यहां सेक्टर 14 में शासकीय कन्या कॉलेज की छात्रा प्रथम वर्ष (हिन्दी) की उत्तर पुस्तिका लेकर गायब हो गई।
पुलिस अधिकारी महेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि वह महिला की तलाश में हैं।
अधिकारी ने बताया कि निजी कंपनी में काम करने वाले महिला के पति ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही आत्मसमर्पण करेगी।
छात्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत विश्वास के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath