गुड़गांव, 10 जून (आईएएनएस)। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर एक बार अटेंडेंट की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डीएलएफ फेज 2 के पुलिस प्रमुख सुदीप कुमार ने बताया कि 20 वर्षीया बार अटेंडेंट माही की हत्या के सिलसिले में तीन पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि माही का पश्मिच बंगाल की एक अन्य बार गर्ल के साथ विवाद था। उसने तीन पुरुषों के साथ मिलकर शुक्रवार सुबह शंकर चौक पर माही की पिटाई कर दी थी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी।
कुमार ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath