प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके 46वें जन्मदिन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने राहुल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे।”

राहुल ने प्रधानमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

राहुल के समर्थक पार्टी मुख्यालय में उनके जन्मदिन का जश्न मना सकते हैं।

वह दोपहर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493