श्रीनगर, 19 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हो रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलवामा जिले के पंपोर शहर के पास लाडो गांव में कुछ आतंकियों के होने की विशेष सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को अभियान शुरू किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “जिस जगह पर आतंकी छुपे हुए बताए गए थे, वहां जब घेराबंदी की जा रही थी तो सुरक्षा बलों पर उन्होंने गोली चलाई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की। अभी उस इलाके में गोलीबारी जारी है।”
आतंकियों से मुकाबले के लिए और सुरक्षा बल भेजे जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath