माल्या ने बेयर क्रॉपसाइंस का अध्यक्ष पद छोड़ा

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। कर्ज नहीं चुका पाने के मामले में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या ने जर्मनी की फार्मा कंपनी बेयर एजी की भारतीय सहायक कंपनी बेयर क्रॉपसाइंस लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी कंपनी ने मंगलवार को दी।

बेयर क्रॉपसाइंस ने यहां एक बयान जारी कर कहा, “हम खेदपूर्वक अपने निदेशक और अध्यक्ष विजय माल्या के इस्तीफे को 30 जून, 2016 से प्रभावी होने वाली तिथि से स्वीकार करते हैं।”

बयान में कहा गया है कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति कंपनी बोर्ड की अगली बैठक में की जाएगी।

माल्या की अमूल्य सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कंपनी और उसके प्रमोटर (बेयर एजी) ने कहा कि मार्च 2004 से उनके कार्यकाल में कंपनी ने अपना विस्तार करते हुए बाजार में अग्रणी स्थान हासिल किया।

बयान में कहा गया है, “हम माल्या के पेशेवर रुख, समर्पण और निष्ठा के लिए उनके आभारी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493