बिहार में वज्रपात से 6 की मौत, 3 घायल

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर और मुंगेर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से छह लोगांे मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग झुलस गए।

पुलिस के अनुसार, बक्सर जिले के चैंगाई, डुमरांव और ब्रह्मपुर क्षेत्र में वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम बधार गांव के पास मोहन पाल अपने 40-50 भेड़ों को चरा रहा था, तभी वज्रपात की चपेट में आने से मोहन पाल तथा पांच भेड़ों की मौत हो गई।

इधर, डुमरांव में गाजर राजभर तथा उसके पुत्र मार्शल राजभर की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई तथा गाजर की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चैंगाई गांव में भैंस चरा रहे रामशीष पांडेय की वज्रपात से मौत हो गई।

मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मझगांव में रंजीत शर्मा अपने पुत्र आकाश शर्मा के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी वज्रपात होने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसी थाना क्षेत्र के विशाल गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। संग्रामपुर के थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493