छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी अजीत जोगी के साथ

रायपुर, 23 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान ने अजीत जोगी को समर्थन देने की घोषणा की है। ओलंपिक डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की। वह अब सक्रिय राजनीति में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद वे सीधे जोगी के निवास सागौन बंगले पर जाएंगे और पार्टी में शामिल होंगे।

बशीर छत्तीसगढ़ खेल जगत के सबसे कद्दावर पदाधिकारी माने जाते हैं। अजीत जोगी के शासनकाल में खान ओलंपिक संघ के महासचिव भी रहे हैं। 2011 तक वह इस पद पर रहे, बशीर की भारतीय ओलंपिक संघ में भी अच्छी पकड़ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493