आरा, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
चरपोखरी के थाना प्रभारी कुंवर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक पिकअप वैन यात्रियों को बैठाकर पीरो से आरा आ रही थी तभी आरा-सासाराम मार्ग पर सिमरांव गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
गुप्ता ने कहा कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं हैं।
गुप्ता ने कहा कि घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पीरो और आरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि दोनों वाहनों के चालक फरार बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath