बिहार में तस्कर के फरार होने पर 6 पुलिसकर्मी निलंबित

बेतिया, 27 जून (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर बाघ परियोजना क्षेत्र में बाघों की हत्या करने और उसके अंगों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार तस्कर सरगना नरसिंह हरि गुरु के अस्पताल से फरार होने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक (अभियान) राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि बाघों की हत्या के मामले मेंआरोपी नरसिंह हरि गुरु बेतिया जेल में बंद था। गुरु की तबियत खराब होने पर शुक्रवार को उसे बेतिया स्थित एम़ ज़े एम़ अस्पताल में कराया गया था। शनिवार की सुबह कैदी वार्ड के शौचालय से रोशनदान के सहारे वह फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि कैदी वार्ड की सुरक्षा में तैनात छह पुलिसकर्मियों को कत्र्तव्यहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि नरसिंह हरि गुरु को पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने गत चार मार्च को नेपाल सीमा से सटे लक्ष्मीपुर सौराहा गांव से गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों के मुताबिक, गुरु का गिरोह परियोजना क्षेत्र में बाघ या अन्य जानवरों को जहरीला पदार्थ खिलाकर पहले उसे मौत की नींद सुला देता था और बाद में उसके अंगों को देश-विदेश के तस्करों को बेचता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493