लखनऊ, 29 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह तेज धूप रही, जिससे उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान और बढ़ने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और उमस के साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री, कानपुर में 22 डिग्री, गोरखपुर में 21.3 डिग्री, इलाहाबाद में 25 डिग्री और झांसी में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath