बोर्डेक्स (फ्रांस), 3 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शनिवार को इटली को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली जर्मनी टीम के गोलकीपर मैनुएल न्यूअर का कहना है कि उनकी टीम जीत की हकदार थी।
मेसुट ओजिल ने इस मुकाबले में जर्मनी के लिए पहला गोल दागा था, लेकिन लियोनाडरे बोनाकी ने 13 मिनट बाद इटली के लिए गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।
इसके बाद दोनों टीमों को अतिरिक्त समय भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद कोई निष्कर्ष नहीं निकला, जिसके कारण यह मैच पेनल्टी शूटआउट पर पहुंचा।
दोनों टीमों ने पेनल्ट मिस की। दोनों को मिली नौ-नौ पेनल्टी में जर्मनी ने बाजी मारते हुए इटली को 6-5 से मात दी।
वेबसाइट ‘यूईएफए डॉट कॉम’ के अनुसार, जर्मनी के गोलकीपर न्यूअर ने कहा, “मैंने इस प्रकार के पेनल्टी शूटआउट का अनुभव कभी नहीं किया। मध्यांतर के बाद 1-1 से ड्रॉ होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन मेरा मानना है कि हम बेहतर टीम थे और हम सेमीफाइनल में जाने के योग्य हैं।”
ऐसा पहली बार हुआ है कि जर्मनी की टीम ने किसी बड़े टूर्नामेंट में इटली को मात दी है।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी का मुकाबला फ्रांस और आइसलैंड के बीच रविवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा।
dharmpath.com dharmpath