बिहार : एसीजेएम पिटाई मामले में गृह सचिव व डीजीपी से रिपोर्ट तलब

पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज में पुलिस द्वारा अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) की पिटाई के मामले में पटना उच्च न्यायालय ने राज्य के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी ने सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक से मंगलवार तक पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

राज्य के प्रधान अपर महाधिवक्ता ललित किशोर ने बताया कि सरकार प्रमंडलीय आयुक्त से पूरी रिपोर्ट मांगी है। उच्च न्यायालय ने पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है।

इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।

पटना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किया था।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को गोपालगंज के मौनिया चौक पर एसीजेएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रभुनाथ प्रसाद जब अपनी स्कूटर से अदालत जा रहे थे, तभी दारोगा ए.के. यादव और पांच-छह पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपना परिचय भी दिया, मगर किसी ने उनकी नहीं सुनी।

प्रसाद ने गापेालगंज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में एक परिवाद पत्र दायर किया है। गोपालगंज जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्र ने पूरे मामले की जानकारी पटना उच्च न्यायालय को दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493