बेंगलुरू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के तटीय इलाकों और पश्चिमी घाटों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, “कनार्टक के तटीय और मध्य इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, मैसूर क्षेत्र सहित राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।”
पश्चिमी दिशा से 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के कारण मछुआरों को भी गहरे समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
अधिकारी ने कहा कि बुधवार को राज्य में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित ग्राम अगुम्बे में मंगलवार को 21 सेमी की बारिश दर्ज की गई। वहीं, हुलिकल में 19 सेंटीमीटर, शिराली में 16 सेंटीमीटर, गरसोप्पा में 15 सेंटीमीटर, सिद्दपुर तथा अंकोला में 13-13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath