एपेक्स काउंसिल के अध्यक्ष रिचर्ड गुंडानी ने बताया कि शिक्षकों ने काम से दूरी बना ली है।
गुंडानी ने कहा, “स्थिति यह है कि हड़ताल शुरू हो गई है। कुछ स्थानों पर सूचनाएं नहीं मिलने से यह प्रभावी नहीं हुई है लेकिन जैसे ही उन तक सूचना पहुंचेगी तो हड़ताल पर जाने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ जाएगी।”
उन्होंने कहा कि यह हड़ताल पांच जुलाई से सात जुलाई तक रहेगी। इसमें सभी लोकसेवकों के शामिल होने की उम्मीद है।
आर्थिक तंगी से जूझ रही जिम्बाब्वे सरकार शिक्षकों और नर्सो को जून के वेतन का भुगतान करने में असफल रही है। उन्होंने इसे क्रमश: सात जुलाई और 14 जुलाई तक के लिए टाल दिया है, जबकि बाकी सरकारी कर्मचारियों को 14 जुलाई को वेतन मिलेगा।
गुंडानी ने कहा कि शिक्षकों की हड़ताल का उद्देश्य सरकार तक यह संदेश पहुंचाना है कि इस मुश्किल घड़ी में दखल देने और समस्याओं का समाधान करने की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath