बिहार : झूठ बोलने पर युवक को थूक चटवाने वाला सरपंच गिरफ्तार

समस्तीपुर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में झूठ बोलने की खातिर एक युवक को थूक चटवाने के आरोपी सरपंच को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि बंबइया हरलाल पंचायत के सरपंच बउआजी झा को एक युवक को उठक-बैठक कराने तथा थूक चटवाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया में डालने के आरोप में बेगूसराय जिले के रसरदपुर गांव से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सरपंच से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि सरपंच बउआजी झा ने अपने भतीजे की शादी टूटने से नाराज हो कर न केवल भैरव शाह नाम के एक युवक को उससे थूक चटवाया, बल्कि उसका वीडियो क्लिप बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

इस मामले की प्राथमिकी पीड़ित युवक ने दलसिंहसराय थाने में दर्ज कराई थी तथा पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493