हम प्रो कबड्डी सीजन-4 का सेमीफाइनल खेलेंगे : रोहित कुमार

पटना, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बेंगलुरू बुल्स के स्टार रेडर रोहित कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी टीम इस साल प्रो कबड्डी सीजन-4 का सेमीफाइनल खेलेगी।

बीते सीजन में चैम्पियन रही पटना पाइरेट्स का हिस्सा रहे रोहित हालांकि इस सीजन में भी अपनी पुरानी टीम तथा पुनेरी पल्टन को खिताब का दावेदार मानते हैं लेकिन उनका कहना है कि अच्छे रेडरों की कमी के कारण उनकी टीम खिताब की दौड़ में नहीं है लेकिन इस साल पर सेमीफाइनल खेलने का प्रयास करेगी।

सीजन-3 के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेअर रहे सर्विसेज के रोहित ने कहा, “हम इस साल सेमीफाइनल खेलने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। बीते सीजन में बुल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। मैंने तो पटना के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया और इस साल मैं अपनी इस टीम के लिए सबकुछ झोंकने को तैयार हूं।”

नौ सेना में हवलदार रोहित पटना में काफी लोकप्रिय हैं। उनके शानदार खेल की बदौलत पटना ने यू मुम्बा को हराते हुए पहली बार यह खिताब जीता था। शुक्रवार को जब उनकी टीम एक बार फिर यू मुम्बा से भिड़ी तो दर्शकों ने रोहित का साथ दिया और हर तरफ से ‘रोहित-रोहित’ का नारा लगता दिखा।

इस बारे में पूछे जाने पर दिल्ली निवासी सि खिलाड़ी ने कहा, “यह काफी अच्छा अनुभव। पटना के लिए लोग मुझे बहुत चाहते हैं, यह मैं जानता हूं। मैं भी पटना को पसंद करता हूं। इस टीम के लिए खेलते हुए मैंने पहचान हासिल की लेकिन अब मैं बुल्स के लिए खेलता हूं और इस टीम के लिए 100 फीसदी देने का प्रयास करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493