बिहार में बारिश के आसार

पटना, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को आंशिक बदली छाई हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के करीब सभी हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए. क़े सेन ने कहा, झारखंड में कम दबाव का एक क्षेत्र बना हुआ है। इसके सक्रिय होने पर झारखंड के साथ ही समूचे बिहार में बारिश के आसार हैं। बुधवार से पूरे बिहार में अच्छी बारिश होगी।

केंद्र के मुताबिक पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26़1 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 4.70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493