जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम सेरसा में रहने वाले योगेंद्र पटेल की पत्नी 35 वर्षीय उमा घर की सफाई कर रही थी। घर के एक कमरे में कूलर चल रहा था। साफ-सफाई करते हुए उमा उस कमरे में जा पहुंचीं जहां कूलर चल रहा था। इसी कमरे में उसका दस वर्षीय बेटा आयुष मौजूद था। जब उमा कमरे की साफ-सफाई कर रही थी, तभी अचानक उमा कूलर के करंट की चपेट में आ गई। यह देख उसका दस वर्षीय बेटा आयुष अपनी मां को बचाने दौड़ पड़ा। दोनों करंट के कारण कूलर से चिपके रहे।
जानकारी मिलने पर योगेंद्र जब तक मौके पर पहुंचता, दोनों की मौत हो चुकी थी। उसने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath