पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि इस निर्णय के तहत 02533 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से गुरुवार 14, 21 एवं 28 जुलाई को चलाई जाएगी। इसी तरह 02534 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से शनिवार 16, 23 एवं 30 जुलाई को चलाई जाएगी।
यादव ने बताया कि इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 एवं एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 17 कोच लगेंगे।
dharmpath.com dharmpath