मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के विवादास्पद इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाईक ने गुरुवार को तीसरी बार संवाददाता सम्मेलन स्थगित कर दिया।
नाईक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के प्रवक्ता ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, “इस हालात में संवाददाता सम्मेलन करना बहुत मुश्किल है। हम जल्द ही संवाददाता सम्मेलन का ऐलान करेंगे। नाईक स्वयं सामने आकर लोगों के साथ अपने विचार साझा करने के इच्छुक हैं।”
यह सम्मेलन बुधवार रात को स्थगित किया गया।
नाईक इस समय विदेश में हैं और वह मुंबई में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मीडिया से बात करने वाले थे।
नाईक के आईआरएफ ने बुधवार को कहा था कि उन्हें मुंबई में संवाददाता सम्मेलन के लिए कोई स्थान नहीं मिल रहा है। तीन पांच सितारा होटलों और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) सहित चार स्थानों ने उन्हें स्काइप के जरिये संवाददाता सम्मलेन करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया।
आखिरकार, उन्हें दक्षिण मुंबई के अग्रीपाडा में महफिल सभागार में संवाददाता सम्मेलन की मंजूरी मिली।
फिलहाल, नाईक सऊदी अरब में हैं।
उनके प्रवक्ता ने बताया, “हम उनके जल्द ही भारत में होने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उनके लौटने की कोई निर्धारित तारीख नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath