महाश्वेता देवी की हालत गंभीर

कोलकाता, 16 जुलाई (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली की जरूरत है। यह जानकारी शनिवार को उस अस्पताल के एक डॉक्टर ने दी, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टर ने कहा, “वह होश में हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत है और गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उनके रक्त में बैक्टिरिया का संक्रमण है।”

90 वर्षीया लेखिका का नियमित डायलिसिस हो रहा है।

वह कई बीमारियों से जूझ रही हैं और गुरुवार को जब उनकी हालत बिगड़ गई तो उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया।

लेखिका को 1996 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यहां के एक अस्पताल में करीब दो महीने से उनका इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493