नाइजीरिया में अगवा 2 भारतीय रिहा

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया में पिछले महीने अगवा किए गए दो भारतीयों को शनिवार को रिहा कर दिया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “बेनू राज्य से 29 जून को अगवा किए गए मंगापुदी श्रीनिवास और कौशल अनीश शर्मा को सुबह 10.30 बजे के आसपास रिहा कर दिया गया।”

स्वरूप ने कहा कि रिहा होने के बाद दोनों व्यक्तियों ने अपने-अपने परिजनों से बात की है। उन्होंने कहा कि शर्मा की पत्नी ने सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया है।

श्रीनिवास और शर्मा बेनू सीमेंट कंपनी में काम पर जा रहे थे, जहां से उनका अपहरण कर लिया गया। यह कंपनी डेनगॉट समूह के स्वामित्व वाली है।

डेनगॉट समूह नाइजीरियाई बहुराष्ट्रीय औद्योगिक समूह है, जो पश्चिम अफ्रीका में सबसे बड़ा समूह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493