उप्र : शिवपाल की सभा में आत्मदाह करने वाले युवक ने दम तोड़ा

गाजीपुर/वाराणसी, 16 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कालेज में 12 जुलाई को कैबिनेट मंत्री शिवपाल की सभा में आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक की शनिवार को मौत हो गई। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा था।

नंदगंज के शोहरी गांव के सत्येंद्र बिंद के खिलाफ गांव के कोटेदार व ग्राम प्रधान ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सत्येंद्र गिरफ्तार हुआ और जमानत पर छूटा था।

उसका आरोप था कि उसे कोटेदार की धांधली के खिलाफ आवाज उठाने के कारण फंसाया गया है। सत्येंद्र ने एसडीएम सैदपुर, तहसील दिवस, डीएम से लेकर कई अधिकारियों से शिकायत की। कहीं सुनवाई न होने पर वह शिवपाल की सभा में पंहुचा और आत्मदाह की कोशिश की थी। 18 वर्षीय सत्येंद्र आत्मदाह के प्रयास में 70 प्रतिशत तक जल चुका था।

इस मामले में डीएसओ व बहरियाबाद एसओ को तीन दिन पहले निलंबित किया जा चुका है। इस आत्मदाह प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी कर रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सत्येंद्र बिंद के परिवार वालों ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया पूरी कर सत्येंद्र के शव को पैतृक गांव शोहरी लाया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493