मोदी सरकार माल्या पर स्थिति स्पष्ट करे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से ‘लंदन में विजय माल्या से सॉलिसीटर जनरल रंजीत कुमार की मुलाकात’ पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रंजीत कुमार को ऋण नहीं चुकाने के मामले में फंसे कारोबारी विजय माल्या से मिलते देखा गया।

केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने माल्या को देश से भागने का मौका दिया।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “मोदी सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पहले मोदी सरकार ने माल्या को देश छोड़कर भागने दिया और अब अपने कानून अधिकारी को उनसे मिलने भेजा? क्यों?”

गौरतलब है कि देश में गिरफ्तारी से बचने के लिए माल्या लंदन भाग गए हैं। भारत सरकार ने ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण की मांग की है। वह पिछले चार माह से अधिक समय से लंदन में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493