दिल्ली : गर्भवती महिला ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मंगेतर से झगड़े के बाद, 24 वर्षीय गर्भवती महिला ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना दक्षिणी दिल्ली के कटवरिया सराए की है। महिला का नाम रुचि बताया गया है। वह अपने मंगेतर शरद (24) के साथ किराए के मकान में रहती थी। दोनों का संबंध मध्य प्रदेश से है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) नूपुर प्रसाद ने आईएएनएस को कहा, “दोनों कुछ महीनों से ही साथ थे। उनके बीच बीती रात झगड़ा हुआ, जिसके बाद रुचि ने खुद को पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।”

पुलिस ने उनके फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

नूपुर प्रसाद ने कहा कि सुसाइड नोट में रुचि ने यह साफ लिखा है कि इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा, “हम उसकी मौत का सही कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।”

घटना के प्रकाश में आने के बाद से ही शरद गायब है।

पुलिस ने कहा है कि रुचि के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493