उप्र के विकास के लिए लोग कांग्रेस का साथ दें : राज बब्बर

हरदोई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राज बब्बर विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने में जुट गए हैं। ’27 साल, यूपी बेहाल’ का नारा लेकर यात्रा पर निकले राजबब्बर ने सोमवार को कहा कि अब समय आ गया है कि जनता नेताओं से 27 साल का बदला ले और उप्र के विकास के लिए कांग्रेस का साथ दे।

शाहजहांपुर से हरदोई की सीमा में प्रवेश करते ही कांग्रेस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कई जगह भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस की यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान राज बब्बर ने कहा कि अब कांग्रेस आ गई है, जनता प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस का साथ दे और 27 सालों से प्रदेश में राज कर रहे नेताओं से पूरा हिसाब ले।

यात्रा में शामिल होने हरदोई पहुंचे राज्यसभा सदस्य और आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि शीला दीक्षित को दिल्ली से हटाकर अब दिल्ली वाले पछता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 20 साल बाद तो अदालतें भी रिहाई दे देती हैं, फिर उप्र में तो कांग्रेस को 27 साल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब दिखने लगा है कि यूपी की जनता का विश्वास कांग्रेस पर ही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493