नोएडा, 27 जुलाई (आईएएनएस)। देश के जाने-माने ज्वेलरी ब्रांड में से एक सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने बुधवार को नोएडा और गुडगांव में अपने दो नए शोरूम का शुभारंभ किया। इन दो नए शोरूम के शुभारंभ के साथ ही अब देशभर में इस ब्रांड के शोरूम की कुल संख्या 78 हो गई। इन दोनों नए शोरूम का उद्घाटन सेंको की ब्रांड एंबेसडर व मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने किया। इस अवसर पर विद्या ने दुनियाभर में प्रसिद्ध बंगाल की खूबसूरत ज्वेलरी का प्रदर्शन भी किया।

तीन हजार वर्ग फुट का गुड़गांव का शोरूम शहर के मध्य एमजी रोड पर स्थित है, जबकि नोएडा का साढ़े तीन हजार वर्ग फुट का शोरूम गौतम बुद्ध नगर, सेक्टर-18 जी-49 पर स्थित है। यह दोनों ही शोरूम, उच्च गुणवत्ता और खूबसूरत डिजाइन के सोने-चांदी, प्लेटिनम और डायमंड के गहनों की विस्तृत श्रृंखला को प्रदर्शित करते हैं।
ज्वेलरी डिजाइन के क्षेत्र में कोलकाता की प्रसिद्ध शिल्प कला से सजी ब्राइडल और लाइट वेट ज्वेलरी से खुद को सजाने का अनुभव भी यहां से लिया जा सकता है। इसके साथ ही सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स विशेष एंटीक कलेक्शन, डायमंड कलेक्शन, प्लेटिनम ज्वेलरी, अनूठे लव बैंड्स आदि सभी तरह के गहने अपने एवर लाइट कलेक्शन के अंतर्गत प्रदर्शित करता है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक शंकर सेन ने बताया, “हम अपने
ग्राहकों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए अपने कदम आगे बढ़ा रहे है। नोएडा और गुडगांव में यह हमारे पहले
शोरूम हैं और हमने बाजार की मांग को देखते हुए अपनी सभी श्रेणियों से अलग-अलग तरह के कलेक्शन यहां रखने
का प्रयास किया है। विभिन्न प्राइज रेंज में उपलब्ध हमारी अनूठी और खूबसूरत डिजाइन्स हमारे ग्राहकों के लिए नया
फैशन स्टेटमेंट बन जाएंगी।”
सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की ब्रांड एंबेसडर विद्या बालन ने कहा, “मैं हमेशा से बंगाल के लोगों और वहां की
पराओं से जुड़ी रही हूं और इस नाते मैं सेंको गोल्ड एन्ड डायमंड्स के इस विशाल परिवार से जुड़कर बेहद गर्व
महसूस करती हूं । सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के कारीगरों द्वारा पारंपरिक रूप से समृद्ध गहनों को नया और आधुनिक
टच देकर तैयार की गई डिजाइन इन गहनों को सबसे अलग और अनूठा बनाती है।ं अद्भुत कारीगरी के हाथों से
तराशे गए इन गहनों में खूबसूरत दिखने का एहसास और बढ़ जाता है।”
dharmpath.com dharmpath