नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार कहा कि एटीएम मशीनों को नए नोटों के अनुकूल बनाने और विभिन्न माध्यमों से नकदी का वितरण बढ़ाने के लिए एक कार्यदल का गठन किया गया है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने सोमवार सुबह मीडियाकर्मियों को बताया कि यह फैसला रविवार देर शाम प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक …
Read More »व्यापार
स्वतंत्र निदेशकों पर शक करना ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ : मिस्त्री
मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। टाटा संस के अपदस्थ अध्यक्ष साइरस मिस्त्री ने होल्डिंग कंपनी का नियंत्रण करने वालों पर जमकर बरसते हुए कहा कि समूह की कंपनियों के स्वतंत्र निदेशकों पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इनमें से कुछ निदेशक बांबे हाऊस में चल रही इस कॉरपोरेट लड़ाई में मिस्त्री के समर्थन में आए थे। मिस्त्री ने रविवार को जारी अपने …
Read More »भारत में है निवेश के अद्वितीय अवसर : राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले के 36वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए कहा कि विदेशी व्यापारियों के लिए भारत में निवेश के अद्वितीय अवसर उपलब्ध हैं। मुखर्जी ने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के विकास और स्थिरता में यकीन रखता है। मुखर्जी ने कहा कि भारत सुधारों की एक श्रृंखला के …
Read More »36वें व्यापार मेले का प्रमुख सहभागी राज्य झारखंड
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 36वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 14 नवंबर से शुरू होने जा रहे व्यापार मेले में झारखंड प्रमुख सहभागी प्रदेश होगा। झारखंड पवेलियन प्रगति मैदान के गेट नंबर चार के सामने बनाया जा रहा है। व्यापार मेले की तरह झारखंड की थीम भी डिजिटल इंडिया …
Read More »तिमाही नतीजों, वैश्विक संकेतों पर रहेगी बाजार की नजर
मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजों, आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक बाजार के रुझान, विदेशी निवेशकों (एफआईपी) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के निवेश, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल और कच्चे तेल की चाल से बाजार की दिशा तय होगी। घरेलू बाजार इस हफ्ते गुरुवार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर …
Read More »डेलोइट महिलाओं के लिए भारत की शीर्ष 10 कंपनियों में शुमार
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पेशेवर सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी डेलोइटे ने शनिवार को कहा कि वह बेस्ट कंपनी फॉर वुमेन इन इंडिया अवार्ड 2016 की विजेता बनी है। इसके साथ ही वह भारत में काम करने वाली माताओं के लिए शीर्ष 10 कंपनियों में एक के रूप में उभरी है। कंपनी ने कहा है कि उसे यह मान्यता …
Read More »मिस्र को 12 अरब डॉलर ऋण के लिए आईएमएफ से मंजूरी
काहिरा, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी निदेशक मंडल ने शुक्रवार को तीन साल के लिए मिस्र को 12 अरब डॉलर के ऋण की मंजूरी दे दी। सेंट्रल बैंक ऑफ इजिप्ट के गवर्नर तारेक अमर ने कहा कि मिस्र को शुक्रवार को आईएमएफ से 2.75 अरब डॉलर मिल गए। मिस्र की आईएमएफ के साथ अगस्त में 12 …
Read More »काले धन पर लगाम, ट्रंप की जीत से बाजार सहमे (साप्ताहिक समीक्षा)
मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। सरकार द्वारा काले धन पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदमों और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की अप्रत्याशित जीत के मद्देनजर शुक्रवार को समाप्त कारोबारी सप्ताह में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। इस सप्ताह पांच में से तीन कारोबारी दिवस मुख्य …
Read More »‘हर किसी की जिंदगी से जुड़ा है ढलाई’
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। हमारी प्राचीन सभ्यताओं से जीवन में ढलाई का महत्व रहा है। लोहे को गर्म कर फिर ढलाई के जरिये उसे मनचाहा आकार दिया गया। धातु ढलाई (मेटल कास्टिंग) का हमारे जीवन में आज भी उतना ही महत्व है। कार, बस से लेकर घरेलू उपकरण तक हर किसी की जिंदगी से जुड़ा है ढलाई। लेकिन आज …
Read More »शेयर बाजारों में 699 अंकों की भारी गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 698.86 अंकों की गिरावट के साथ 26,818.82 पर और निफ्टी 229.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,296.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 172.83 अंकों की गिरावट के साथ 27,344.85 पर खुला …
Read More »
dharmpath.com dharmpath