मनोरंजन

मेरी अगली फिल्म ‘सत्संग’ : प्रकाश झा

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने कहा कि उनके निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म ‘सत्संग’ होगी। प्रकाश झा ने कहा कि यह फिल्म धार्मिक चीजों पर आधारित होगी। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह से इतर आईएएनएस के साथ बातचीत में निर्देशक ने यह खुलासा किया। प्रकाश से जब उनकी अगली फिल्म के बारे में …

Read More »

अक्षय ने ‘नाम शबाना’ के लिए तापसी को सिखाया मार्शल आर्ट

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ के मारधाड़ वाले दृश्यों के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू को खास प्रशिक्षण दिया। फिल्म ‘नाम शबाना’ तापसी पन्नू के किरदार पर केंद्रित एक स्पिन ऑफ फिल्म है, जो भारत में पहली स्पिन ऑफ फिल्म है। अक्षय कुमार को 20 वर्षो से उनकी मार्शल आर्ट्स कला के …

Read More »

सत्यजित रे की कहानी पर लघु फिल्म बना रहे सुजॉय

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘कहानी’ के मशहूर निर्देशक सुजॉय घोष ने बताया कि वह महान फिल्म निर्माता सत्यजित रे की एक कहानी पर लघु फिल्म बना रहे हैं। सुजॉय घोष ने शुक्रवार को ट्विटर पर लखा, “आखिरकार, मैं सत्यजित रे की कहानी पर काम कर रहा हूं। यह लघु फिल्म की दिशा में मेरा पहला कदम है।” ‘कहानी 2 …

Read More »

ताज महल देख भावुक हुईं सुचित्रा

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘एक श्रृंगार स्वाभिमान’ में संध्या चौहान के किरदार में नजर आ रहीं अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई उस वक्त भावुक हो गईं, जब वह अपने सह-कलाकार संगीता चौहान और साहिल उप्पल के साथ ताज महल देखने पहुंचीं। वह शो के प्रचार के लिए कलाकारों के साथ 19 मार्च को आगरा पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने ताज …

Read More »

अनुकल्प गोस्वामी ‘भाग बकोल भाग’ के साथ तैयार

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड पटकथा लेखक अनुकल्प गोस्वामी अपनी हास्य लेखन को टेलीविजन धारावाहिक ‘भाग बकोल भाग’ के माध्यम से पेश करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह क्लासिक धारावाहिक है, जिसमें आने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। ‘भाग बकोल भाग’ का प्रसारण कलर्स चैनल पर होगा। यह बकोल के जीवन पर आधारित है, जो दो …

Read More »

‘इंडियन आइडल 9’ के प्रतियोगी ने रियलिटी शो के लिए गाया गीत

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। वर्तमान में रियलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल 9’ के शीर्ष चार प्रतियोगियों में शामिल एल वी रेवंथ ने आगामी रियलिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ के शीर्षक गीत को अपनी आवाज दी है। रेवंथ ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैंने ‘सबसे बड़ा कलाकार’ के लिए अपनी आवाज दी, जो बच्चों पर आधारित रियलिटी शो है। …

Read More »

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के सभी किरदार वास्तविक : सुमीत राघवन

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में साहिल के रूप में याद किए जाने वाले अभिनेता सुमीत राघवन ने कहा कि इस धारावाहिक के सभी किरदार वास्तविक हैं, जिसके कारण इसके साथ लोग खुद को जोड़ पाते हैं। सुमीत ने कहा, “इस धारावाहिक के सभी किरदार काफी वास्तविक हैं और यही से हास्य निकलता है। लोग इन …

Read More »

शेखर रवजियानी के लिए गाना सम्मान की बात : करण

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार-अभिनेता करण जौहर ने गायन में अपना हुनर आजमाया और कहा कि संगीतकार शेखर रवजियानी के लिए गाना सम्मान की बात है। ‘तुझे भुला दिया’, ‘जहनसीब’ और ‘राधा’ जैसे खूबसूरत गीत गा चुके रवजियानी ने माइक्रोफोन के साथ करण की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि करण ने रियलिटी शो ‘दिल है हिंदुस्तानी’ के लिए …

Read More »

विवेक मुशरान नंगे पांव कर रहे ‘एक आस्था..’ की शूटिंग

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक मुशरान ने कहा कि वह अपने आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘एक आस्था ऐसी भी’ के सेट पर नंगे पांव शूटिंग कर रहे हैं। ‘एक आस्था ऐसी भी’ एक नि:स्वार्थी युवती आस्था की कहानी है, जो ईश्वर के अनुष्ठानों से अधिक मानवता की सेवा पर विश्वास रखती है। विवेक इसमें प्रगतिशील पति गोविंद अग्रवाल की भूमिका …

Read More »

नीति टेलर को माता-पिता ने चौंकाया

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में टेलीविजन धारावाहिक ‘गुलाम’ की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री नीति टेलर उस वक्त चौंक गईं, जब उनके माता-पिता अचानक दिल्ली से यहां आ धमके। टेलीविजन चैनल लाइफ ओके के धारावाहिक में शिवानी की भूमिका निभा रहीं नीति अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताने की योजना बना रही हैं। नीति ने कहा, “वाकई, मैं अपनी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493