कोच्चि, 9 फरवरी (आईएएनएस)। केरल उच्च न्यायालय ने जमीन हथियाने के कथित मामले में सतर्कता व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, एक शीर्ष अधिकारी व अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) शुक्रवार को रद्द कर दी। पिछले साल फरवरी में सतर्कता विभाग के तत्काली प्रमुख जैकब थॉमस ने कांग्रेस नेता, तत्कालीन मुख्य सचिव …
Read More »भारत
राज्यसभा ने नायडू की आलोचना के लिए ‘अज्ञात सदस्य’ की निंदा की
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर शुक्रवार को वेंकैया नायडू के खिलाफ सदन के एक सदस्य द्वारा सोशल मीडिया पर आलोचना करने की निदा की और उनसे माफी की मांग की। शून्य काल के दौरान समाजवादी पार्टी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि सदन के एक सदस्य ने फेसबुक …
Read More »मोदी केवल भाजपा नेता की तरह बात करते हैं : कांग्रेस, माकपा
अगरतला, 9 फरवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा और विपक्षी कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की तरह बात करने और तथ्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा में अपने भाषण के दौरान माकपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस महासचिव सी.पी. जोशी ने …
Read More »गोवा के नेता विपक्ष की एसीबी के समक्ष पेशी
पणजी, 9 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस नेता चंद्राकांक कावलेकर शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में गोवा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीबी) के समक्ष पेश हुए। उनके और उनकी पत्नी सावित्री के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। कावलेकर इससे पहले 4 फरवरी को पुलिस द्वारा भेजे गए समन पर उपस्थित नहीं …
Read More »मप्र में रोने पर मां ने कर दी मासूम की हत्या
धार, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के धार जिले में एक महिला को अपनी एक साल की मासूम बेटी का दूध पीते समय रोना इतना बुरा लगा कि उसने लोहे के धारदार औजार (दराता) से उसका गला रेत दिया। बच्ची की मौत हो गई। कुक्षी थाने के प्रभारी सी.बी. सिंह ने संवाददाताओं को शुक्रवार को बताया कि तलवाड़ी पटेलपुरा में रहने …
Read More »जम्मू : पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला की मौत, 3 सैनिक घायल
जम्मू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और तीन सैनिक घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की बमबारी और गोलीबारी में 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “भारतीय …
Read More »ओडिशा : हिरासत में मौत पर भीड़ ने पुलिस थाना फूंका
भुवनेश्वर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर जिले में शुक्रवार को हिरासत में एक आरोपी की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों की भीड़ ने एक पुलिस थाने में लूटपाट की और उसमें आग लगा दी। गुस्साई भीड़ ने एंतापाली पुलिस थाने की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, कई वाहनों को नष्ट कर दिया और पुलिस कर्मियों पर …
Read More »बिहार : तेजस्वी ‘न्याय यात्रा’ के लिए पटना से रवाना
पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शनिवार से अपनी ‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’ की शुरुआत कटिहार से करेंगे। पटना से शुक्रवार को रवाना होने के पूर्व तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में सारे विकास के कार्य ठप्प हो गए हैं, जबकि कानून व्यवस्था की हालत …
Read More »कश्मीर घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के पांच साल पूरे होने पर अलगाववादियों द्वारा शुक्रवार को बुलाए गए बंद से कश्मीर घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। श्रीनगर व घाटी के दूसरे प्रमुख कस्बों के बाजार, सार्वजनिक परिवहन और कारोबार बंद रहे। सड़कों पर कुछ निजी वाहन ही नजर आए। सार्वजनिक …
Read More »मोदी ने अब कहा, ‘लंच पे चर्चा’
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान ‘चाय पे चर्चा’ अभियान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के सांसदों को संघीय बजट 2018-19 के फायदे जनता को बताने के लिए ‘लंच पे चर्चा’ करने के लिए कहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुझाव …
Read More »
dharmpath.com dharmpath