भारत

उप्र : एडीओ आत्महत्या मामले में 4 पर मुकदमा

बांदा, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन विकास खंड कार्यालय में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) द्वारा शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने एक पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने रविवार को …

Read More »

केरल : विधायकों के खिलाफ मामले वापस लेने की विजयन की योजना का विरोध

तिरुवनंतपुरम, 21 जनवरी (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में वर्ष 2015 में गुंडागर्दी करने वाले छह विधायकों के खिलाफ चल रहे मामले को वापस लेने की मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद रविवार को इस कदम का विरोध तेज हो गया। विजयन ने संबंधित विभागों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है। 13 मार्च, 2015 को …

Read More »

दिल्ली गोदाम आग्निकांड की न्यायिक जांच हो : कांग्रेस

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बवाना गोदाम आग हादसे की न्यायिक जांच की रविवार को मांग की है। इस आग हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम दिल्ली में घटनास्थल के दौरे के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने संवाददाताओं से कहा, “हम शनिवार शाम बवाना औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग …

Read More »

मप्र : भाजपा के महासंपर्क अभियान का दूसरा चरण 11 फरवरी से

भोपाल ,19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे पं़ दीनदयाल उपाध्याय अल्पकालीन कार्य विस्तार योजना के महासंपर्क अभियान का दूसरा चरण 11 फरवरी से शुरू होगा। भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि महासंपर्क अभियान का दूसरा …

Read More »

बवाना अग्निकांड : भाजपा का आरोप, फैक्ट्री का लाइसेंस ‘आप’ ने दिया

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि शनिवार को बवाना में जिस पटाखा फैक्ट्री में अग्निकांड हुआ है, उसका लाइसेंस दिल्ली सरकार ने दिया है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, “यह स्थान, यह फैक्ट्री और इसका लाइसेंस, सबकुछ दिल्ली सरकार और …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर को भारत, पाकिस्तान के बीच दोस्ती का सेतु बनना चाहिए : महबूबा

श्रीनगर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि उनके राज्य को भारत व पाकिस्तान के बीच दोस्ती का सेतु बनना चाहिए न कि युद्ध का मैदान। महबूबा ने दोनों देशों के नेतृत्व से ऐसा करने की अपील की। महबूबा ने कहा कि मौजूदा समय में जम्मू एवं कश्मीर नियंत्रण रेखा व अंतर्राष्ट्रीय …

Read More »

करणी सेना संग मिलकर याचिका दायर करना चाहती है राजस्थान सरकार

जयपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार ने रविवार को कहा कि उसने राजपूत करणी सेना और राजपूत संगठनों को सर्वोच्च न्यायालय में अपनी समीक्षा याचिका में पक्ष बनने के लिए आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने पूरे देश में फिल्म पद्मावत की रिलीज सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। इसी को लेकर राजस्थान सरकार समीक्षा याचिका दाखिल …

Read More »

राष्ट्रपति ने आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों को आयोग्य घोषित किए जाने की निर्वाचन आयोग की सिफारिश मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक प्रवक्त ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने इन विधायकों को दिल्ली में लाभ के पदों पर आसीन होने के कारण अयोग्य घोषित किए …

Read More »

माकपा नेता खगेन दास का निधन (लीड-1)

कोलकाता, 21 जनवरी (आईएएनएस)। वयोवृद्ध माकपा नेता एवं पूर्व लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य खगेन दास का यहां रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। त्रिपुरा के पूर्व मंत्री 80 वर्षीय दास के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। दास यहां माकपा केंद्रीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। उन्होंने रविवार को त्रिपुरा …

Read More »

पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल 2 और जवान शहीद

जम्मू, 21 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुए दो और जवानों की रविवार को मौत हो गई। इससे जम्मू क्षेत्र की सीमा पर चल रही लड़ाई में मरने वाले लोगों का आंकड़ा 11 पहुंच गया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पुंछ जिले के मनकोट इलाके में शनिवार को सिपाही सी.के. …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493