भारत

पुलवामा में सेना के गश्ती दल पर हमला, 9 जवान मामूली रूप से घायल

श्रीनगर, 17 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों द्वारा सेना के एक वाहन पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से किए गए हमले में नौ जवान मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने आईएएनएस से कहा, “पुलवामा के अरिहल में सोमवार को 44 …

Read More »

टिक टॉक ने भारत में नया सेफ्टी फीचर लॉन्च किया

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। छोटे वीडियो बनाने के लिए मशहूर प्लेटफॉर्म मंच टिक टॉक ने सोमवार को भारत में नया सेफ्टी फीचर ‘डिवाइस मैनेजमेंट’ लॉन्च किया। नया फीचर भारत में यूजर्स को अपने खाते पर पूर्ण नियंत्रण रखने में मदद करेगा। यूजर्स अपने खाते की सुरक्षा का बेहतर प्रबंधन करने के लिए टिक टॉक एप के भीतर सत्रों को …

Read More »

पंजाब : आप ने सिख ऑटो चालक को घसीटने पर दिल्ली पुलिस की निंदा की

चंडीगढ़, 17 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के सिख ऑटो चालक सरबजीत सिंह व उसके बेटे को दिल्ली में सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटे जाने की निंदा की है। पार्टी ने इसे ‘अपमान’ करार दिया है। एक बयान में पार्टी विधायक कुलतार सिंह संधवान, बलजिंदर कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी, जय किशन …

Read More »

जे.पी. नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार की शाम यह घोषणा की गई। जे.पी. नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती राजग सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। उन्हें इस बार जब मंत्रिमंडल से अलग रखा गया, तभी से अटकलें लगाई जा रही …

Read More »

बिहार में लू से और 29 लोगों की मौत, कुल संख्या 78 हुई

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान गर्मी और लू के कारण 29 और लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि लू लगने से अब तक कुल 78 लोगों की मौत हो चुकी है। अनौपचारिक रूप से ऐसा माना जा रहा है कि एक दर्जन जिलों में गर्मी के कारण 150 से …

Read More »

गोवा में डॉक्टरों ने निकाला विरोध मार्च

पणजी, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में साथी चिकित्सकों पर हुए हमले के खिलाफ एकजुटता व्यक्त करने के लिए गोवा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएएम) के सौ से अधिक डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध मार्च निकाला। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए गोवा आईएमए के अध्यक्ष अनिल मेहंदीरत्ता ने कहा कि मरीजों के परिजनों और दोस्तों द्वारा डॉक्टरों पर हमलों को …

Read More »

करण ओबेरॉय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने सोमवार को टेलीविजन अभिनेता व गायक करण ओबेरॉय पर दुष्कर्म का कथित झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। करण ओबेरॉय को कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के लिए छह मई को गिरफ्तार किया गया था। ओबेरॉय को बंबई उच्च न्यायालय ने …

Read More »

वाराणसी : मंदिरों के आस-पास शराब, मांसाहारी भोजन पर लगेगा प्रतिबंध (लीड-1)

वाराणसी, 17 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में सभी मंदिरों और अन्य धरोहर स्थलों की 250 मीटर की परिधि में शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा। इस मद्देनजर नगर निगम की कार्यकारी समिति ने एक प्रस्ताव पारित किया है। वाराणसी नगर निगम (वीएमसी) ने दो दिन पहले इस ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी …

Read More »

लोकसभा अधिकारी ने शपथ के लिए धर्मेद्र प्रधान का नाम पुकारा, बाद में ‘सॉरी’ कहा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। लोकसभा महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम निचले सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पुकारा, जबकि वह राज्यसभा के सदस्य हैं। हालांकि, श्रीवास्तव ने तुरंत माफी मांगी और फिर प्रहलाद जोशी से शपथ ग्रहण करने को कहा। प्रधान पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्री हैं। …

Read More »

तमिलनाडु के डॉक्टरों ने किया समर्थन प्रदर्शन

चेन्नई, 17 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने सोमवार को कोलकाता में चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा के संबंध में हड़ताल कर रहे अपने सहयोगी डॉक्टरों के पक्ष में विरोध प्रदर्शन किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मांग की कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493