भारत

अंसतोष को कुचलना भाजपा की विचारधारा : राहुल

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर अंसतोष को कुचलने का आरोप लगाया और कहा कि यह पार्टी की विचारधारा का हिस्सा है। राहुल ने कहा, “जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है, उसे चुप करा दिया जाता है।” राहुल बेंगलुरू में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर प्रतिक्रिया कर …

Read More »

माकपा ने गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) ने बुधवार को वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की और देश में बढ़ती ‘असहिष्णुता एवं नफरत’ के विरुद्ध कड़ा प्रतिरोध जताने का लोकतांत्रिक ताकतों से आह्वान किया है। माकपा की ओर से जारी बयान के अनुसार,”गौरी लंकेश की हत्या उस सांचे में फिट बैठती है, …

Read More »

गौरी लंकेश की हत्या में भाजपा, संबद्ध संगठनों का हाथ नहीं : गडकरी

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि भाजपा और पार्टी से जुड़ा कोई संगठन पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में शामिल नहीं है। गडकरी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बहुत गैर जिम्मेदाराना है कि अपराध के लिए दूसरे राजनीतिक दलों के ‘अध्यक्ष’ भाजपा को दोषी ठहरा रहे हैं। गडकरी …

Read More »

पत्रकार की हत्या भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक : आईडब्ल्यूपीसी

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। द इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स ने पत्रकार-समाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या पर गहर नाराजगी व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि इस तरह पत्रकार को चुप कराना भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘खतरनाक’ है। आईडब्ल्यूपीसी ने हत्या में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। संस्था की ओर से जारी एक बयान …

Read More »

महाराष्ट्र : मंत्री के खिलाफ लोकायुक्त जांच के आदेश

मुंबई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. वी. राव ने बुधवार को आवास मंत्री प्रकाश मेहता पर झुग्गी पुनर्वास योजना में लगे भष्ट्राचार के आरोपों की जांच लोकायुक्त से कराने की अनुमति प्रदान कर दी। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, “लोकायुक्त महाराष्ट्र लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम 1971 की धारा 17 (3) के तहत मुंबई के एमपी मिल कंपाउंड …

Read More »

म्यांमार सीमा के पास 3 उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा से लगे मोरेह कस्बे में बुधवार सुबह प्रतिबंधित पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपक(पीआरईपीएके) के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तेंगौपल जिले के पुलिस अधीक्षक सारांगथेम इबोमचा ने कहा, “हमें खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी मोरेह आ रहे हैं। पुलिस और 12 असम राइफल्स के जवानों ने मोरेह …

Read More »

भारत, जापान ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की निंदा की

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और जापान ने सामूहिक रूप से उत्तर कोरिया के तीन सितंबर के परमाणु परीक्षण की निंदा की। भारत-जापान वार्षिक रक्षा मंत्रालयी संवाद के बाद बुधवार को एक संयुक्त बयान जारी कर इसकी निंदा की गई। यह दो दिवसीय संवाद पांच-छह सितंबर को टोक्यो में आयोजित किया गया, जिसमें रक्षामंत्री अरुण जेटली व उनके जापानी …

Read More »

बिहार : हत्या के मामले में लोजपा नेता सहित 6 को उम्र कैद

बेगूसराय, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले की एक अदालत ने बुधवार को हत्या के एक मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक नेता सहित छह लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई। बेगूसराय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश गंगोत्री राम त्रिपाठी ने करीब 11 साल पहले हुई हत्या के एक मामले में पूर्व मुखिया व लोजपा नेता …

Read More »

उप्र : कोऑपरेटिव बैंक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 13.72 लाख की मदद दी

लखनऊ, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को 13.72 लाख रुपये का दान दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद करने के आग्रह के बाद कोऑपरेटिव बैंक के अफसर-कर्मचारी आगे आए हैं। बैंक द्वारा …

Read More »

अमेरिकी दूतावास ने गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार-सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की। दूतावास ने एक बयान में कहा, “भारत में अमेरिकी मिशन भारत व दुनिया भर में प्रेस की आजादी के समर्थकों के साथ मिलकर बेंगलुरु में सम्मानित पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निदा करता है।” इसमें कहा गया है, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493