भारत

जम्मू एवं कश्मीर में पूर्व सरपंच पर हमला

श्रीनगर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक गांव के पूर्व सरपंच पर गोलियां चलाई, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, “आतंकवादियों ने पंजाथ (काजीगुंड) निवासी नजीर अहमद शाह पर गोलियां चलाईं। वह नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) से संबद्ध थे।” पुलिस के अनुसार, “उन्हें (पूर्व सरपंच) अस्पताल में भर्ती कराया गया …

Read More »

मायावती ने राज्यसभा से इस्तीफा देने की धमकी दी

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने ‘दलितों के खिलाफ अत्याचार’ का मुद्दा राज्यसभा में ‘नहीं उठाने देने’ को लेकर मंगलवार को ऊपरी सदन से इस्तीफे की धमकी दी। बसपा नेता ने आरोप लगया कि उन्हें दलितों के खिलाफ अत्याचार का मुद्दा नहीं उठाने दिया जा रहा। उन्होंने इस मुद्दे पर सदन से बहिर्गमन …

Read More »

भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में मानसूत्र के दूसरे दिन मंगलवार को किसानों के हालात और गोहत्या जैसे कई मुद्दों को लेकर काफी हंगामा हुआ, जिसे लेकर सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की और काफी शोर-शराबा किया, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की …

Read More »

कश्मीर में 2 आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के बांदीपुरा जिले में मंगलवार सुबह घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया। सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा से सटे गुरेज सेक्टर के जरिये भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को सेना के जवानों ने चुनौती दी, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना की …

Read More »

जम्मू एवं कश्मीर में आपसी झगड़े में मेजर की मौत

श्रीनगर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को सेना के दो जवानों के बीच हुए झगड़े में मेजर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, नियंत्रण रेखा से सटे उड़ी सेक्टर में एक जवान ने आपसी झगड़े में 8 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर शेखर थापा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया …

Read More »

बिहार में बस व ऑटो की टक्कर, 10 मरे

हाजीपुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक यात्री बस और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हाजीपुर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर सराय की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या 77 पर …

Read More »

पुणे में क्लाइमेट-रेसिलिएंट खेती मॉडल ने जीता इक्वेटर पुरस्कार

महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित नांदेड़ जिला स्थित अपने गांव में वनिता साहेबराव (60) को अपनी सात एकड़ जमीन पर सोयाबीन, जवार तथा कपास के उत्पादन के लिए साल 2012 तक सालाना 40 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे। यह जिला मराठवाड़ा का हिस्सा है, जो सूखा व किसानों की खुदकुशी के लिए जाना जाता है। महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित नांदेड़ …

Read More »

साइंस एक्सप्रेस ने पूरी की 1.5 लाख किलोमीटर की यात्रा

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रव्यापी दौरे पर पर निकली प्रतिष्ठित साइंस एक्सप्रेस प्रदर्शनी ट्रेन ने 1,53,000 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सोमवार को नौवें चरणों की यात्रा पूरी कर ली। नौवें चरण की यात्रा पूरी कर सोमवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पहुंची साइंस एक्सप्रेस प्रदर्शनी ट्रेन अब तक 495 स्थानों पर प्रदर्शनी कर चुकी है और 1.64 करोड़ …

Read More »

ईरानी को सूचना प्रसारण, तोमर को शहरी विकास मंत्रालय का प्रभार

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। एम. वैंकेया नायडू के राजग की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित होने के एक दिन बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मृति ईरानी को सूचना एवं ंप्रसारण मंत्रालय का प्रभार सौंप दिया। नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। एम. वैंकेया नायडू के राजग की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित होने के …

Read More »

नामाकंन-पत्र दाखिल करने से पहले नायडू की आडवाणी, जोशी से मुलाकात

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू ने अपना नामाकंन-पत्र दाखिल करने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेताओं एल.के. आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवासों पर मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार शाम को नायडू …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493