भारत

चंढीगढ़ : रिश्वतखोरी के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार

चंढीगढ़/नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में सोमवार को चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति के एक सदस्य सचिव को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बीरेंद्र चौधरी ने एक व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के लिए एक लाख रुपये मांगे थे, जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया …

Read More »

झारखंड में टमाटर की कीमतों में भारी उछाल

रांची, 18 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड में टमाटर की कीमतों में भारी उछाल आया है। टमाटर बाजार में 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है। कुछ महीने पहले टमाटर की कीमतें 3 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरने के कारण राज्य के किसान इन्हें सड़कों पर फेंक रहे थे। डेजी कुमारी नामक एक गृहिणी ने कहा, …

Read More »

मूंछ आने से पहले तेजस्वी बन गए थे 13 संपत्तियों के मालिक : सुशील मोदी

पटना, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को एकबार फिर भ्रष्टाचार के मामले में घिरे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी 26 वर्ष की उम्र में 26 संपत्तियों के मालिक हैं। उन्होंने …

Read More »

भीड़ हिंसा पर निजी सदस्यीय विधेयक पेश करेंगे ओवैसी

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भीड़ द्वारा हिंसा पर एक निजी सदस्यीय विधेयक पेश करने के लिए लोकसभा में नोटिस दिया है। हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने भीड़ द्वारा हिंसा (रोकथाम और दंड) विधेयक, 2017 पेश करने के …

Read More »

भाजपा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के आवास का घेराव किया

अगरतला, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश में एक जनजाति पार्टी द्वारा बीते एक सप्ताह से अधिक समय से सड़क व रेल नाकेबंदी को हटाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री माणिक सरकार तथा अन्य मंत्रियों के आवास का घेराव किया। जनजाति पार्टी ने त्रिपुरा से अलग राज्य की मांग को लेकर नाकेबंदी कर रखी है। …

Read More »

निजता के अधिकार पर फैसला करेगी शीर्ष न्यायालय की 9 सदस्यीय पीठ

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को इस प्रश्न का मामला नौ न्यायाधीशों की सदस्यता वाली एक संवैधानिक पीठ को सौंप दिया कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है या नहीं। इस फैसले पर ही आधार योजना की वैधता का मुद्दा टिका हुआ है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.एस. खेहर की अध्यक्षता वाली संवैधानिक पीठ ने मामला एक …

Read More »

संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करूंगा : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू का कहना है कि अगर वह इस पद के लिए निर्वाचित होते हैं तो वह संसदीय लोकतंत्र प्रणाली को मजबूत करने और पद की परंपराओं और सम्मान को बनाए रखने के लिए काम करेंगे। संसद भवन में नामांकन पत्र दाखिल करने के …

Read More »

वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन-पत्र दाखिल किया

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के अन्य मंत्री मौजूद थे। नामांकन-पत्र दाखिल करने के बाद नायडू ने उन्हें समर्थन देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। नायडू …

Read More »

गोपालकृष्ण गांधी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरा

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण को विपक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू के खिलाफ खड़ा किया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए गांधी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री …

Read More »

मायावती का समर्थन करते हुए कांग्रेस का राज्यसभा से बहिर्गमन

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती को ‘दलितों के खिलाफ अत्याचार का मुद्दा राज्यसभा में नहीं उठाने देने’ और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की इस टिप्पणी के विरोध में सदन से बहिर्गमन किया कि ‘हमें शासन का जनादेश मिला है।’ विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने नकवी की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493