भारत

‘जीएसटी से घरेलू इलेक्ट्रनिक्स उपकरणों की निर्माण लागत घटेगी’

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के घरेलू निर्माताओं को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था से लाभ होगा, क्योंकि निर्माण लागत में खासी कमी आएगी। एसोचैम तथा एनईसी टेक्नोलॉजी द्वारा संयुक्त तौर पर किए गए अध्ययन के मुताबिक, “स्थानीय निर्माता कर चुकाने में हुए लाभ को कीमतें कम कर उसे ग्राहक तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।” अध्ययन के …

Read More »

भारत ने त्वरित प्रतिक्रिया प्रक्षेपा का सफल परीक्षण किया (लीड-1)

भुवनेश्वर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने सोमवार को ओडिशा तट के निकट चांदीपुर से सतह से हवा में मार करने वाले कम दूरी के स्वदेश निर्मित त्वरित प्रतिक्रिया प्रक्षेपास्त्र (क्यूआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-3 से पूर्वाह्न 11.25 बजे के करीब ट्रक में लगे कनस्तर लॉन्चर से …

Read More »

न्यायाधीश कर्णन की जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी. एस. कर्णन की जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से सोमवार को इनकार कर दिया। कर्णन को अवमानना के दोष में छह माह की सजा सुनाई गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने 20 जून को तमिलनाडु में कोयंबटूर से न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) कर्णन को गिरफ्तार किया …

Read More »

दिल्ली का अपना एससी आयोग होगा : मंत्री

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार उन अधिकारियों को दंडित करने के लिए जल्द ही एक विधेयक लाएगी, जो अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) से संबंधित धन का दुरुपयोग करते हैं। सरकार इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति आयोग की स्थापना की भी योजना बना रही है। दिल्ली के एससी एवं एसटी मंत्री राजेंद्र …

Read More »

किसानों ने पर्याप्त कीमत, ऋण माफी के लिए दिल्ली में रैली निकाली

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की ‘किसान विरोधी नीतियों’ तथा मध्य प्रदेश में पिछले महीने पुलिस की गोलीबारी में छह किसानों की मौत के विरोध में 500 से अधिक किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारी किसानों ने फसल उत्पादों की पर्याप्त कीमत तथा ऋण माफी की मांगों पर भी जोर …

Read More »

उप्र : पूर्व मंत्री प्रजापति समेत 7 पर 10 जुलाई को तय होंगे आरोप

मामले की पिछली सुनवाई में चौक के पुलिस क्षेत्राधिकारी राधेश्याम राय ने विशेष न्यायाधीश उमाशंकर शर्मा की अदालत में 824 पन्नों का आरोपपत्र पेश किया था। राय के नेतृत्व में मामले की जांच करने वाली एसआईटी ने गायत्री प्रजापति, उनके गनर चंद्रपाल, रूपेश्वर उर्फ रूपेश, अशोक तिवारी, विकास वर्मा, अमरेंद्र सिंह और आशीष शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं …

Read More »

अरुं धती रॉय के खिलाफ सुनवाई पर रोक

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को लेखिका व सामाजिक कार्यकर्ता अरुं धती रॉय के खिलाफ सभी कानूनी सुनवाई पर रोक लगा दी। अरुं धती बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के समक्ष एक अंग्रेजी पत्रिका में दिल्ली विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर जी.एन. साईबाबा पर एक लेख के लिए अवमानना के एक मामले का सामना कर रही …

Read More »

भारत अवैध घुसपैठ छिपाने भूटान का इस्तेमाल कर रहा : चीन (लीड-1)

गौरव शर्मा गौरव शर्मा बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। चीन ने सोमवार को कहा कि भारत अवैध तौर पर भारतीय जवानों के ‘चीनी क्षेत्र’ में घुसपैठ को ‘छिपाने’ के लिए भूटान का इस्तेमाल कर रहा है और इसके साथ ही उसने सैनिकों को तुरंत वापस बुलाने की मांग की। चीन ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1980 …

Read More »

शाह की बैठक के लिए अनुमति नहीं दी गई थी : अधिकारी (लीड-1)

पणजी, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर बैठक लेकर विवाद सोमवार को और तेज हो गया, जब हवाईअड्डे के एक शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि की कि परिसर में पार्टी को रैली करने के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई थी। भाजपा के राज्य अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने संवाददाताओं से …

Read More »

मध्यप्रदेश में 22 दिन में 38 किसानों ने की आत्महत्या

शहडोल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी है, रविवार को शहडोल जिले में एक किसान ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं शनिवार को सागर में कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की थी। राज्य में 22 दिनों में आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या 38 हो गई है। विपक्षी कांग्रेस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493