भारत

ममता ने अमेरिका में भारतीयों की हत्याओं पर सुषमा को पत्र लिखा

कोलकाता, 6 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को हाल में अमेरिका में युवा भारतीयों पर हमलों और दुर्भाग्यपूर्ण मौतों को लेकर पत्र लिखा। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सुषमा स्वराज से मामले को सर्वोच्च अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाने का आग्रह किया, जिससे कि इन मामलों की पुनरावृत्ति …

Read More »

सर्वोच्च न्यायालय बाबरी मस्जिद मामलों की सुनावाई एक जगह करने के पक्ष में

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। बाबरी मस्जिद ढांचा ढहाए जाने के मामले की सुनवाई में हो रहे विलंब पर चिंता जताते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि लखनऊ तथा रायबरेली में चल रही अलग-अलग सुनवाई को एक जगह कर न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लायी जानी चाहिए। न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.एस.घोष तथा न्यायमूर्ति आर.एफ.नरीमन की सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने …

Read More »

एम्स ने तमिलनाडु सरकार को जयललिता की चिकित्सा रिपोर्ट सौंपी

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार को राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्वास्थ्य विश्लेषण से जुड़ी अपने विशेषज्ञों की चिकित्सा रिपोर्ट सौंप दी। निधन से पहले जब जयललिता अस्पताल में भर्ती थीं, तब एम्स के विशेषज्ञों ने पांच बार चेन्नई का दौरा किया था। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, …

Read More »

रोहिल्ला खुदकुशी मामला दिल्ली उच्च न्यायालय स्थानांतरित

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने एमिटी लॉ स्कूल के छात्र सुशांत रोहिल्ला की खुदकुशी के मामले को सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को स्थानांतरित कर दिया। न्यायमूर्ति ए.के.सीकरी तथा न्यायमूर्ति यू.यू.ललित की पीठ ने मामले को दिल्ली उच्च न्यायालय को स्थानांतरित कर दिया। रोहिल्ला के एक मित्र ने उसकी खुदकुशी के लिए एमिटी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते …

Read More »

आईएनएस विराट 30 वर्षो बाद सेवानिवृत्त होगा

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया का सबसे पुराना एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विराट सोमवार को भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होने जा रहा है। ‘ग्रैंड ओल्ड लेडी’ कहलाने वाले इस जहाज पर लगे तिरंगे को सोमवार शाम नीचे किया जाएगा। फिर सूर्यास्त होने पर उसे लपेट दिया जाएगा, जिसका अर्थ है कि जहाज ने अपनी सेवा समाप्त कर ली है। इस जहाज …

Read More »

मणिपुर : भाजपा का फर्जी मुठभेड़ों की सीबीआई जांच का वादा

इंफाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। असम के वित्त मंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मणिपुर में अगली सरकार बनाती है तो राज्य में हुई फर्जी मुठभेड़ों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाएगी। शर्मा ने यह टिप्पणी भाजपा के दफ्तर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की। उन्होंने दूसरे भाजपा सदस्यों …

Read More »

मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी अवैध : उच्च न्यायालय

इंफाल, 6 मार्च (आईएएनएस)। मणिपुर उच्च न्यायालय की एक पूर्ण पीठ ने राज्य में चार महीने से चली आ रही ‘आर्थिक नाकेबंदी’ को सोमवार को ‘अवैध’ करार दिया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश रंजन प्रसाद, न्यायमूर्ति एन. कोटेश्वर तथा के.नोबिन की पूर्ण पीठ ने इस संबंध में तीन मार्च को आदेश पारित किया। आर. के. ज्योसाना ने नाकेबंदी के परिणामस्वरूप पैदा …

Read More »

उप्र का भाग्य बदलने का वक्त आ गया है : मोदी

रोहनिया (वाराणसी), 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले अपनी आखिरी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनके लिए गुजरात से आकर पूर्वांचल का प्रतिनिधि बनना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने का वक्त आ गया है। वाराणसी के …

Read More »

मोहल्ला क्लिनिक से स्कूलों तक, आप सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत करते हुए सोमवार को उप राज्यपाल अनिल बैजल ने बीते दो वर्षो के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की मोहल्ला क्लीनिक से लेकर नए स्कूलों के निर्माण की उपलब्धियों की चर्चा की। बीते साल दिसम्बर में दिल्ली का उप राज्यपाल बनने के बाद बैजल का विधानसभा को …

Read More »

‘मुंबई हमले को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया’

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने सोमवार को स्वीकार किया कि मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमले को उनके देश में स्थित आतंकवादी संगठन ने अंजाम दिया था। यह पहली बार है जब पाकिस्तान के किसी उच्च स्तरीय अधिकारी ने मुंबई हमलों में अपने देश में स्थित आतंकवादियों की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493