भारत

पिता का संघर्ष भूल कांग्रेस की गोद में बैठ गए अखिलेश : मोदी

लखनऊ, 15 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर उनके मुख्यमंत्री पति अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन पर क्षोभ प्रकट किया। सपा के गढ़ कन्नौज में भाजपा की विजय शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए मोदी ने भरे मन से कहा, …

Read More »

बच्चों को शारीरिक दंड न दें स्कूल : मेनका गांधी

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को स्कूलों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बच्चों को दिए जाने वाले शारीरिक दंड को खत्म करें। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन एनसीपीसीआर ने स्कूलों में बच्चों को …

Read More »

उत्तराखंड में मतदान ने पकड़ा जोर (लीड-2)

देहरादून, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान जारी है, राज्य के 70 में से 69 सीटों पर हो रहा मतदान शुरुआत में धीमा रहा, लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी आई। राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, अपराह्न दो बजे …

Read More »

शशिकला के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस रिसॉर्ट पहुंची

चेन्नई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के एक विधायक ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की कि उन्हें जबरदस्ती एक बीच रिसॉर्ट में रखा गया, जिसके बाद सैकड़ों की तादाद में पुलिसकर्मी उस रिसॉर्ट में पहुंच गए। इस बीच रिसॉर्ट में पार्टी महासचिव वी.के.शशिकला के समर्थक विधायकों को पिछले कई दिनों से रखा गया है। …

Read More »

ब्रह्मोस की मारक क्षमता 450 किलोमीटर की जाएगी (लीड-1)

बेंगलुरू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख एस. क्रिस्टोफर ने बुधवार को कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता मौजूदा 290 किलोमीटर से बढ़ाकर 450 किलोमीटर तक की जाएगी। क्रिस्टोफर ने कहा कि इस मिसाइल की मारक क्षमता बढ़ाकर इसका परीक्षण 10 मार्च के आसपास किया जा सकता है। डीआरडीओ प्रमुख ने अग्नि …

Read More »

बिहार टॉपर्स घोटाला : बच्चा राय की जमानत को नीतीश सरकार देगी चुनौती

पटना, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार पटना उच्च न्यायालय द्वारा राज्य के चर्चित टॉपर्स घोटाला के मुख्य आरोपी बच्चा राय को सशर्त जमानत दिए जाने के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी। बिहार के प्रधान अपर महाधिवक्ता ललित किशोर ने बुधवार को बताया कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा बच्चा राय को सशर्त जमानत दिए जाने के खिलाफ सरकार सर्वोच्च …

Read More »

राष्ट्रपति ने इसरो को बधाई दी

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को एक ही बार में 104 अन्य उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर बुधवार को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में एक बड़े दिन के रूप में जाना जाएगा। राष्ट्र को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गर्व है। इस प्रदर्शन …

Read More »

ब्रह्मोस की मारक क्षमता 450 किलोमीटर तक बढ़ने के आसार

बेंगलुरू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता मौजूदा 290 किलोमीटर की दूरी से बढ़ाकर 450 किलोमीटर तक कर सकता है। डीआरडीओ प्रमुख एस.क्रिस्टोफर ने बुधवार को कहा कि इस मिसाइल की रेंज बढ़ाकर इसका परीक्षण 10 मार्च के आसपास किया जा सकता है। इस मिसाइल को पनडुब्बियों, जहाजों, विमान या …

Read More »

देश के 4 राज्यों में एम्स के लिए जमीन नहीं : नड्डा

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने बुधवार को कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तर्ज पर चिकित्सा सुविधाओं की स्थापना के लिए सरकार को चार राज्यों में जमीनें नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने कहा कि ये राज्य बिहार, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश तथा असम हैं। मंत्रालय के मुताबिक, असम में जमीन चिन्हित कर ली गई …

Read More »

सोनिया ने इसरो की उपलब्धि को सराहा

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के कदम को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी है। सोनिया ने एक बयान में कहा, “भारत ने अंतरिक्ष और वैज्ञानिक उपलब्धियों के क्षेत्र में विश्व का मार्गदर्शन किया है और हमारे वैज्ञानिकों के इस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493