नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकवादियों के साथ कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए थे। समाचार चैनल सीएनएन न्यूज18 ने बुधवार को पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खुलासे के हवाले से यह जानकारी दी है। …
Read More »भारत
सूखाग्रस्त राज्यों को अनाज आपूर्ति न करने पर केंद्र की खिंचाई
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सूखाग्रस्त क्षेत्रों में अनाज आपूर्ति करने के अपने आदेश का पालन करने को लेकर कोई कार्रवाई न करने पर बुधवार को केंद्र सरकार की खिंचाई की। न्यायमूर्ति मदन बी.लोकुर तथा न्यायमूर्ति एन.वी.रमण की पीठ ने कहा, “अगर भारत सरकार कुछ करने में सक्षम न हुई, तो …
Read More »सुशील चंद्रा सीबीडीटी के नए अध्यक्ष
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्य सुशील चंद्रा को आयकर विभाग की नीति बनाने वाली संस्था का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मौजूदा अध्यक्ष रानी सिंह नायर का कार्यकाल 31 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा, और उसके बाद चंद्रा कार्यभार ग्रहण करेंगे। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, …
Read More »डिजिटल इंडिया वित्तीय समावेशन के लिए महत्वपूर्ण : कांत
मुबंई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि भारत की जरूरत एक नकदी रहित समाज में परिवर्तित हो जाने की है। डिजिटल भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाना होगा। वैश्विक भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी, वीसा इंक की रपट जारी करने …
Read More »बॉडी बिल्डिंग इंडिया ने दिल्ली में खोला फिटनेस स्टोर
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता हरमन बावेजा ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में मालवीय नगर के मुख्य बाजार में एक्सक्लूसिव फिटनेस एंड न्यूट्रिशन स्टोर ‘बॉडी बिल्डिंग इंडिया’ (बीबीआई) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पहली बार अपना न्यूट्रिशन सप्लीमेंट ब्रांड ‘हेल्थ नैचुरल्स’ भी पेश किया, जो बीबीआई के इस स्टोर पर उपलब्ध होगा। नई …
Read More »भारतीय आईओटी बाजार 2020 तक 15 अरब डॉलर का : रपट
बेंगलुरू, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘इंडियन इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ (आईओटी) बाजार वर्ष 2020 तक 2.7 अरब इकाइयों के साथ 15 अरब डॉलर का होने की संभावना है। मौजूदा आईओटी बाजार 5.6 अरब डॉलर का है, जिसमें 20 करोड़ इकाइयां हैं। एक रपट में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई। डेलॉइट के सहयोग से आयोजित आठवें ‘नैसकॉम डिजाइन और इंजीनियरिंग समिट’ से …
Read More »कावेरी बेसिन के आकलन के लिए दल गठित (लीड-1)
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय ने कावेरी बेसिन की वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए कावेरी बेसिन का दौरा करने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय तकनीकी दल का गठन किया है। केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष जी. एस. झा इस दल के अध्यक्ष होंगे। इस दल के अन्य सदस्यों में …
Read More »सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करना राष्ट्रहित में नहीं : पूर्व सेना प्रमुख
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों पर किए गए भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करने की राजनीतिक दलों की मांग के बीच पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) जे. जे. सिंह ने कहा है कि वीडियो जारी करना राष्ट्रहित में नहीं होगा। पूर्व सेना प्रमुख ने आईएएनएस से कहा कि माना जाता …
Read More »महोबा : 2 माह से टूटी सड़क से राहगीर परेशान
खास बात यह कि सड़क को टूटे दो महीने हो गए हैं, किंतु अभी तक उसे ठीक करने का काम शुरू तक नहीं हो पाया है। सड़क के इस टूटे दो हिस्सों पर किसी ने लोहे के एंगिल रखकर पुल बना दिया है और इसपर से गुजरने वाले हरेक व्यक्ति से 10-20 रुपये किराया वसूला जाता है। एंगिल पर चलते …
Read More »देश के सुरक्षा मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : तेजस्वी
पटना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड्स को निशाना बनाकर भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीतिक दलों से राजनीति नहीं करने की सलाह दी है। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी ने स्पष्ट …
Read More »
dharmpath.com dharmpath