भारत

तटरक्षक तटीय सुरक्षा के केंद्रीय स्तंभ : राजनाथ

गोवा, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह ने यहां शुक्रवार को कहा कि भारतीय तटरक्षक, नौसेना और समुद्री पुलिस के साथ तटीय सुरक्षा संरचना के ‘केंद्रीय स्तंभ’ हैं। भारतीय तटरक्षक में एक गश्ती पोत आईसीजीएस सारथी को शामिल किए जाने के मौके पर मंत्री ने कहा कि भारत के कई बड़े शहरों के लंबे समुद्री तट और सुरक्षा प्रतिष्ठानों …

Read More »

आप के बर्खास्त मंत्री संदीप 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार को एक अदालत ने शुक्रवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वीडियो में कुमार के साथ दिखने वाली एक महिला की शिकायत पर उन्हें दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर संदीप को अदालत में …

Read More »

पिता, बेटी की जहर खाने से मौत (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली में शुक्रवार को एक परिवार ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की और इसमें पिता और बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मृत व्यक्ति की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के खेड़ा दाबार इलाके में रहने …

Read More »

भोपाल में झूले की रस्सी में गला में फंसने से बच्ची की मौत

भोपाल, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी में बच्चों को झूलने के लिए लगाया गया झूला एक मासूम बच्ची की मौत का कारण बन गया। झूले की रस्सी में गर्दन के फंस जाने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। पिपलानी थाना क्षेत्र के प्रभारी पंकज द्विवेदी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि सेक्टर-डी में रहने वाले …

Read More »

डिफेंस सर्विसिज स्टॉफ कॉलेज को राष्ट्रपति ध्वज

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को डिफेंस सर्विसिज स्टाफ कॉलेज, वेलिंग्टन को राष्ट्रपति ध्वज (प्रेसिडेंशियल कलर्स) प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति ध्वज इस महान संस्था की शाश्वत भावना के अनुरूप भेंट है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्टॉफ कॉलेज बहुत प्रसिद्ध और संकल्पबद्ध सैन्य नायकों को तैयार करता रहेगा। राष्ट्रपति …

Read More »

राहुल गांधी 11 को गाजीपुर में करेंगे रोड शो

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने बताया कि इस दौरान राहुल रोड शो के माध्यम से जनता से सीधे संवाद करेंगे। इसके बाद ‘खाट पंचायत’ में बाढ़ से तबाह किसानों की समस्याएं सुनेंगे, कर्जमाफी, बिजली मूल्य आधा करने एवं किसानों की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध करने का भरोसा दिलाएंगे। राहुल के रोड …

Read More »

राहुल गांधी के काफिले की सुरक्षा में लगी सेंध

राहुल का काफिला जैसे ही जनपद पहुंचा, कई कांग्रेस नेता और सैकड़ों समर्थक उनके स्वागत में जुट गए। उसी समय रिवाल्वर लिए एक युवक राहुल के करीब जा पहुंचा। हालांकि राहुल की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी (सिटी) संकल्प शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की …

Read More »

उप्र : दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल कैद

अभियोजन पक्ष के अनुसार, लाडलेपुर निवासी अर्जुन यादव ने सरायख्वाजा थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसनें अपनी लड़की रीना उर्फ रिंकी की शादी 25 मई, 2009 को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बिछलापुर निवासी संजय कुमार यादव पुत्र रामफेर उर्फ बाबूराम के साथ किया था। पुत्री विदा होकर ससुराल गई तो उसके पति संजय संग ससुरालियों …

Read More »

वर्ष 2017 तक राष्ट्रीय अकादमिक डिपॉजिटरी लाना लक्ष्य : जावड़ेकर

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को यहां कहा कि अब समय आ गया है कि आकादमिक पुरस्कारों और प्रमाणपत्रों का प्रमाणीकरण भी डिजीटल स्तर पर किया जाए। उन्होंने हितधारकों से आग्रह किया कि राष्ट्रीय अकादमिक डिपॉजिटरी अगले साल तक लागू करने का लक्ष्य निर्धारित करें। राष्ट्रीय अकादमिक डिपॉजिटरी (एनएडी) के संबंध …

Read More »

बिहार : पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की रिहाई की आस, जश्न की तैयारी

सीवान, 9 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन 11 साल बाद शनिवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। अपने नेता की लंबी प्रतीक्षा के बाद शहर में आने की आस लगाए कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की पूरी तैयारी की है। उधर, भागलपुर के केंद्रीय कारागार में बंद शहाबुद्दीन को सीवान से …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493